Kosi Live-कोशी लाइव बिहार:भागलपुर में वारदात की तैयारी कर रहे मुंगेर के पांच अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, December 2, 2019

बिहार:भागलपुर में वारदात की तैयारी कर रहे मुंगेर के पांच अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

भागलपुर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने मुंगेर से पहुंचे पांच बदमाशों को देर रात पुलिस ने स्टेशन चौक पर से गिरफ्तार कर लिया। अपराधियों के पास से लोडेड ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद किया गया है। साथियों की धरपकड़ होते देख दो बदमाश हथियार के साथ भागने में सफल हो गए। पुलिस ने बदमाशों की दो बाइकें भी जब्त की है। कोतवाली थाने में पुलिस टीम बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने कहा कि देर रात सूचना मिली कि स्टेशन चौक के पास कुछ बदमाश जुटे हैं। इस सूचना पर बबरगंज थानेदार पवन कुमार, मोजाहिदपुर थानेदार प्रमोद साह और रेल पुलिस को घेराबंदी करने के लिए कहा गया। 
बाद में कोतवाली इंस्पेक्टर अमर विश्वास भी स्टेशन चौक पर पहुंचे। बदमाशों ने मो. टिंकू की फल दुकान में हथियार छिपा दिया था। बदमाश अभी नाम-पता गलत बता रहा है। इसका सत्यापन किया जा रहा है। डीएसपी ने कहा कि अपराधी किसी बड़ी घटना या लूट की घटना के लिए स्टेशन पर जुटे थे।