Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल: छातापुर दक्षिणी से शुशील प्रसाद कर्ण व उतरी से वशन्त कुमार मुखिया बने भाजपा मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, December 10, 2019

सुपौल: छातापुर दक्षिणी से शुशील प्रसाद कर्ण व उतरी से वशन्त कुमार मुखिया बने भाजपा मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

 छातापुर।सुपौल।से संतोष कुमार भगत की रिपोर्ट
 भाजपा मंडल अध्यक्ष के रूप में दक्षिणी से सुशील प्रसाद कर्ण को  मंडल अध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है । श्री कर्ण इससे पूर्व भी दक्षिणी के मंडल अध्यक्ष थे। उधर,  छातापुर उतरी मंडल अध्यक्ष के रूप में पहली बार मंडल अध्यक्ष पद के लिए बसंत कुमार मुखिया को जिम्मेवारी सोपा गया ।  चुनाव प्रदेश  अधिकारी शुरेश रूंगटा के द्वारा जारी पत्र में उतरी और दक्षिणी मंडल अध्यक्ष पद का नाम की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है। मालूम हो कि दो दो सप्ताह पूर्व मंडल अध्यक्ष के चयन हेतु  पार्टी कार्यकर्ताओं की अलग अलग बैठक कर नमांकन प्रक्रिया की गई थी।जिसमें सर्वसम्मति से श्री कर्ण का एकमात्र नमांकन दक्षिणी से आयाथा। मौके पर मौजूद चुनाव प्रभारी विनय भूषण सिंह ने मंडल अध्यक्ष पद हेतू श्री कर्ण के नाम का प्रस्ताव पार्टी के जिला कमेटी को भेजा दिया था।जिसके बाद प्रदेश चुनाव अधिकारी सुरेश रूंगटा के द्वारा इनके नाम की घोषणा हुई। पत्र के अनुसार छातापुर उत्तरी भाग मंडल अध्यक्ष की जिम्मेवारी बसंत कुमार मुखिया को पहली बार अध्यक्ष पड़ की जिम्मेवारी सौपी गयी है। दोनो मंडल अध्यक्ष को बधाई देने वालों में भाजपा नेता शालीग्राम पांडेय,  केशव कुमार गुड्डू,पवन हजारी, ललितेश्वर पांडेय,चंद्रदेव पासवान,  राजा, सुधीर पाठक आदि पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम शामिल है।