Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा : आग से छह घर सहित दर्जनों मवेशी जलकर मरे - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, December 14, 2019

सहरसा : आग से छह घर सहित दर्जनों मवेशी जलकर मरे

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:


सहरसा के पतरघट प्रखंड के पस्तपार पंचायत के ठाढ़ी बस्ती स्थित वार्ड 9 में शुक्रवार की रात पशु घर में घुड़ा से लगी आग के आगोश में 6 घर सहित दर्जनों पशु जलकर राख हुआ। इस भयंकर आगजनी में 6 घर में रखा सारा सामान सहित दर्जनों भैंस, गाय, बकड़ा, बकड़ी, मोटर साईिकल, साइकिल सहित खाने पीने का सामना जलकर बर्बाद हुआ। आग पर काबू पाने में कई लोग घायल हुए। आग की भयावहता देख ग्रामीणों ने अग्निशमन सेवा केन्द्र को सूचना दिया। सूचना पर दमकल दल पहुंच कर ग्रमीणों के सहयोग से अन्य घर को बचा लिया। लेकिन आग की लपेटा ने अपने चपेट में 6 घर को ले लिया। आग के लपेट में जख्मी मुक्ति यादव ने बताया कि उनके पशु घर में घुड़ा लगा था। वे सभी खाना खाकर सो रहे थे। घुड़ से आग पशु घर में पकर लिया। जब तक सभी जगे तब तक आग अपने आगोश में बैचेनी देवी, चनिया देवी, सरिता देवी, रीना देवी, पिंकी देवी, पिंकू कुमार के घर को लेकर राख किया। सभी का दर्जनों पशु जलकर राख हुआ। वहीं दरबाजे पर रखा हीरो ग्लैमर बाइक, कई साईिकल, घर में रखा खाने पीने का अनाज, कपड़ा लता, जेबरात, कई महत्वपूर्ण कागजात सहित कुछ नगदी जलकर बर्बाद हुआ। पीड़ित ने 10 लाख से उपर की क्षति बताया है। सूचना पर सीओ अनन्त कुमार के निर्देश पर पहुंचे सीआई अनिल मिश्रा ने क्षति का आकलन करते सरकारी स्तर पर सहयोग दिलवाने का भरोसा दिलाया। वहीं भ्रमनशील पशुचिकित्सक डा.बिपीन कुमार साह ने बताया कि 12 बकड़ी, एक भैस, एक पारा मर चुका है। एक बाछा, एक पारा, एक पारी बुरी तरह जलने से घायल है। बचाव के लिए इलाज चल रही हैं।