Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:पटना। अपनी कनपटी पर पिस्टल रखा तो प्रेमिका ने कहा धमका रहे हो, युवक ने मार ली गोली - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, December 28, 2019

BIHAR:पटना। अपनी कनपटी पर पिस्टल रखा तो प्रेमिका ने कहा धमका रहे हो, युवक ने मार ली गोली

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

पटना. राजधानी पटना के बोरिंग रोड में शनिवार दोपहर को एक प्रेमी ने प्रेमिका के सामने खुदकुशी कर ली। घटना दादी जी लेन की है। मृतक युवक का नाम राजीव कुमार है। वह फुलवारीशरीफ के बोचाचक का रहने वाला था।
प्रेमिका से मिलने आया था राजीव
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजीव दादी जी लेन स्थित एक कॉल सेंटर में काम करने वाली लड़की से प्यार करता था। शनिवार को वह लड़की से मिलने पहुंचा था। राजीव के बुलाने पर लड़की ऑफिस से बाहर आई। ऑफिस के बाहर ही लड़की और राजीव के बीच कुछ देर तक बात हुई। इसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी।
इतने में राजीव ने पिस्टल निकाला और अपनी कनपटी पर रख लिया। ऐसा करता देख लड़की भड़क गई। उसने कहा कि तुम मुझे धमकी दे रहे हो। यह सुनते ही राजीव ने पिस्टल का ट्रिगर दबा दिया। सिर में गोली लगते ही वह जमीन पर गिरा और वहीं उसकी मौत हो गई। गोली चलते ही राजीव के साथ आए उसके दोस्त और लड़की भाग गई। स्थानीय लोगों ने एसकेपुरी थाने को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना स्थल पर जांच के लिए एफएसएल की टीम आई। पुलिस को मौके से एक मुंगेर मेड देसी पिस्टल मिला है।