Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:LOVE-धोखा-मर्डर: प्रेमी से पैसे ठगकर प्रेमिका करती थी अय्याशी, धोखेबाजी सह ना सका, फिर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, December 30, 2019

BIHAR NEWS:LOVE-धोखा-मर्डर: प्रेमी से पैसे ठगकर प्रेमिका करती थी अय्याशी, धोखेबाजी सह ना सका, फिर

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

पटना। बोरिंग रोड के एसकेपुरी थानांतर्गत दादीजी लेन स्थित कॉल सेंटर के बाहर कनपटी में गोली मारकर खुदकशी करने वाले राजीव उर्फ मयंक (23) का शव रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने स्वजनों को सौंप दिया। राजीव के भाई रंजय की लिखित शिकायत पर उसकी प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की गई।
प्राथमिकी में प्रेमिका पर आरोप है कि उसने राजीव से तीन लाख रुपये और स्कूटी ली थी और बाद में शादी से मुकर गई। थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि रंजय ने युवती पर दुव्र्यवहार व प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। राजीव की प्रेमिका की तलाश की जा रही है। 
जानकारी के अनुसार, फुलवारीशरीफ के बोचाचक मोहल्ला निवासी राजीव उर्फ मयंक का पड़ोस में रहने वाली एक युवती से सात साल से प्रेम संबंध चल रहा था। राजीव उसकी हर ख्वाहिश पूरी करता था, लेकिन कुछ महीनों से वह दूसरे लड़के के संपर्क में आ गई। उसने राजीव से बात करना बंद कर दिया था।

राजीव ने उसे स्कूटी पर एक लड़के के साथ देखा था जिसके बाद शनिवार की दोपहर वह प्रेमिका से मिलने के लिए दादीजी लेन स्थित उसके कार्यालय में पहुंच गया। उसने प्रेमिका का मोबाइल ले लिया, जिसके बाद हंगामा होने लगा तो कार्यालय के लोगों ने उन्हें बाहर जाने की सलाह दी।
राजीव पिस्टल साथ लेकर गया था। दोनों बाहर आए। उनके पीछे कार्यालय के लोग भी पहुंचे। राजीव ने प्रेमिका से उधार में दिए गए तीन लाख और स्कूटी वापस करने को कहा तो वह झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। इसके बाद राजीव ने कनपटी से पिस्टल सटाई और ट्रिगर दबा दिया। मौके पर ही राजीव की मौत हो गई थी।
बर्थ-डे पर दी थी स्कूटी
राजीव की प्रेमिका दूसरे धर्म की थी। अपने जन्मदिन से पहले युवती ने राजीव को बताया था कि उसे आने-जाने में बहुत परेशानी होती है तो राजीव ने उसे स्कूटी लेकर दी थी। कुछ ही दिन बाद उसने किस्तों में राजीव से एक लाख नकदी ली। पुलिस ने जब युवती के कार्यालय में पूछताछ की तो मालूम हुआ कि वह तीन-चार लड़कों के संपर्क में थी। मांग पूरी नहीं होने पर वह राजीव को कॉल कर गाली-गलौज करती थी। 
ब्लैकमेल कर लिए और दो लाख
राजीव ने जब प्रेमिका को शादी का प्रस्ताव दिया तो वह टाल-मटोल करती रही और जब रुपये वापस मांगने लगा तो यौन शोषण के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी देने लगी। उसने राजीव से दो लाख रुपये मांगे थे। जेल जाने के डर से राजीव ने एक पुश्तैनी जमीन बेच दी, जिससे आए रुपये तीन भाइयों में बंटे। उसके हिस्से में 20 लाख रुपये आए थे। घटना से करीब दस दिन पहले युवती ने राजीव के घर आकर दो लाख रुपये लिए थे।