Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:पस्तपार पेट्रोल पंप लूट काण्ड:72 घंटे के अंदर पकड़े जाएंगे लुटेरे:SP - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, December 31, 2019

सहरसा:पस्तपार पेट्रोल पंप लूट काण्ड:72 घंटे के अंदर पकड़े जाएंगे लुटेरे:SP

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

पस्तपार शिविर अंतर्गत लूटपाट की घटना की जांच में पुलिस जुट गई है। एसपी राकेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात की है। उन्होंने मामले में शामिल अपराधियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी का आदेश दिया है।
घटना की सूचना पर एसपी, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, सौरबाजार थाना अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद, पतरघट ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार, पस्तपार शिविर प्रभारी कांति प्र.यादव सहित पुलिस बल के साथ मधेपुरा सहरसा सीमावत्र्ती क्षेत्र एनएच 106 स्थित घटना स्थल पर पहुंच कर देर रात तक जायजा लिया। एसपी ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फूटेज को खंगालते स्थानीय पुलिस पदाधिकारी को कारवाई के लिए आवश्यक निर्देश दिया। पंप के डीलर आशिष कुमार सहित कर्मियों से घटना की जानकारी लेते 72 घंटे के अंदर संलिप्त गिरोह का उदभेदन करते गिरफ्तार किये जाने का आश्वासन दिया हैं। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में कई जगहों पर सघन छापेमारी की गई।
एसडीपीओ ने बताया कि इस लूट की घटना में संलिप्त बदमाशों की पहचान की जा रही हैं। संदेह के आधार पर दो युवक से पूछताछ की जा रही है। चिह्नित ठिकाने पर छापेमारी की जा रही हैं। पस्तपार पुलिस शिविर प्रभारी ने बताया कि आशीष कुमार ने दिये आवेदन में कहा है कि रविवार की शाम 6.04 बजे उनके पंप पर दो बाइक पर 6 की संख्या में सवार नकावपोश अपराधी पहुंच कर नोजलमैन के गले में लटका बैग में रखे 1 लाख 30 हजार 2 सौ नगदी लूटकर पस्तपार की ओर भाग निकला। अपराधी एक अपाचे और दुसरा हीरो स्पलेंडर बाइक पर सवार था। लोगों की माने तो अपराधिक घटना में हुई बढ़ोत्तरी का उदभेदन होने पर अंकुश लगना संभव है।