Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा। एवीबीपी द्वारा बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेदकर के 64 वीं पुण्य तिथि को समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, December 6, 2019

मधेपुरा। एवीबीपी द्वारा बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेदकर के 64 वीं पुण्य तिथि को समरसता दिवस के रूप में मनाया गया।

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मधेपुरा इकाई के द्वारा बाबा साहेब  डॉ भीम राव अम्बेदकर के 64 वीं पुण्य तिथि को समरसता दिवस के रूप में मनाया । इस अवसर पर अभाविप के विभाग संयोजक अभिषेक यादव एवं बीएनएमयू के सीनेट सदस्य रंजन यादव ने कहा कि डॉ॰ बाबासाहब आम्बेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे।उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माता थे। वहीं अभाविप के नगर मंत्री अमोद आनंद व सह-मंत्री सौरभ ने कहा जिस तरह बाबा भीम राव अम्वेदकर जी ने गरीब,दलित पिछरो, कमजोर तवको को भारतीय संविधान द्वारा समान अधिकार दिलाया है आज बाबा भीम राव अम्वेदकर के नाम पर जिस तरह से राजनीतिक कर रहे है वो बहुत की दुभयपूर्ण है ,कुछ राजनीतिक दल जिस तरह समाज को बाँटने का काम कर रहे है उसको लेकर के अभाविप समाज में समरसता और एकता लाने को प्रयासरत है। इस अवसर पर अभाविप के नगर सह-मंत्री दिलीप दिल ,पिंटू यादव ,चंदन कुमार, अमित यादव, अंशु कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।