Kosi Live-कोशी लाइव बिहार/पूर्णिया: एक ही जगह निकलने लगे नाग और नागिनों का जोड़ा तो फैली दहशत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, November 14, 2019

बिहार/पूर्णिया: एक ही जगह निकलने लगे नाग और नागिनों का जोड़ा तो फैली दहशत

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
देखें वीडियो:
पूर्णिया जिले के न्यू सिपाही टोला के बक्साघाट रोड में गुरुवार सुबह एक ही जगह से अचानक छह से अधिक नाग और नागिन मिलने सनसनी फैल गयी।

गृहस्वामी कुमार कुंदन ने बताया कि घर के बगल में झाड़ी साफ करने के बाद कई सांप उनके घर में घुस गये। दहशत में आए परिवार ने वन विभाग से संपर्क किया। इसके बाद सपेरे को बुला कर घर से छह से अधिक नाग और नागिन बरामद किया गया। वहीं घर के बगल की झाड़ी से भी बारह से अधिक सांपों को बरामद किया गया