Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा: शिक्षा और अपराध के मुद्दों पर RLSP ने सरकार को घेरा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, November 25, 2019

मधेपुरा: शिक्षा और अपराध के मुद्दों पर RLSP ने सरकार को घेरा

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:

आरएलएसपी के प्रदेश महासचिव सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व से संचालित लगभग डेढ़ दर्जन केंद्रीय विद्यालय जमीन के अभाव में कई सालों से छोटे से अस्थाई भवन में चलाए जा रहे हैं. नतीजा यह है कि जगह के अभाव में कई विद्यालय बंद होने की कगार पर हैं. अगर स्थाई भवन के लिए राज्य सरकार जमीन उपलब्ध करा देती, तो अभी जितने बच्चे वहां पढ़ रहे हैं, उससे 3 गुना अधिक बच्चों को पढ़ने की सुविधा मिलती, लेकिन सरकार इस मामले को लेकर अब तक सोई हुई है. 
बढ़ते अपराध के लिए सरकार जिम्मेदार
सुभाष कुमार सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में इन सब मुद्दों को लेकर आंदोलन भी किया गया. सरकार से आग्रह भी किया गया, लेकिन सरकार शिक्षा में सुधार जैसे मामलों को लेकर असंवेदनशील नजर आ रही है. वहीं, उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी 26 नवंबर को पटना में इन मुद्दों को लेकर आमरण अनशन करने का निर्णय लिया है. इस प्रेस कांफ्रेंस के मौके पर मौजूद आरएलएसपी जिलाध्यक्ष ने मधेपुरा में बढ़ते अपराध को लेकर जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया.