कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
अक्की।
बिहार में स्कूल और कॉलेजों की लापरवाही के कारण 2020 में इंटर परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को दिक्कत होगी। स्कूलों की ओर से अब तक सेंटअप परीक्षा का रिजल्ट जिला शिक्षा कार्यालय को नहीं भेजा गया है। छात्र सेंटअप में पास होंगे उनका ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। लिस्ट समय पर नहीं मिलने से एडमिट कार्ड समय पर जारी नहीं होगा। बिहार बोर्ड ने एक नवंबर तक ही स्कूलों को डाटा भेजने की डे़डलाइन तय की थी, लेकिन अभी तक स्कूलों ने नहीं भेजा है। बिहार बोर्ड ने ऐसे स्कूलों को तीन दिन दिया है। 14 नवंबर तक जिला शिक्षा कार्यालय तथा 15 नवंबर तक बिहार बोर्ड डाटा पहुंचना चाहिए।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के परीक्षा नियंत्रक ने सभी स्कूल व कॉलेजों को पत्र लिखकर सेंटअप सेंटअप व नॉनसेंटअप छात्रों की लिस्ट नहीं भेजे जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि सेंटअप उत्तीर्ण छात्रों का ही इंटर परीक्षा 2020 के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। एक नवंबर तक ही स्कूलों को जमा करना था। परीक्षार्थियों का सेंटअप परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है, पास छात्र ही वार्षिक परीक्षा में बैठ पाएंगे। स्कूलों को कहा गया है कि लिस्ट जमा नहीं करने की स्थिति में अगर किसी कॉलेज का प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाता है और छात्र परीक्षा से वंचित होते हैं तो इसकी सारी जिम्मेदारी शिक्षण संस्थान के प्रधान की होगी।
