Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।छात्र जाप ने DM से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, November 25, 2019

मधेपुरा।छात्र जाप ने DM से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा।

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा। जन अधिकार छात्र परिषद मधेपुरा के जिला अध्यक्ष रौशन कुमार बिट्टू के नेतृत्व में जाप का एक सिस्टमण्डल माननीय जिला पदाधिकारी महोदय मधेपुरा से मिलकर एक मांग पत्र सोपा गया।
मोके पर मौजूद अनिल अनल व विश्विद्यालय अध्यक्ष अमन कुमार रीतेश ने कहा हमलोगों जिला पदाधिकारी महोदय से मांग किया है कि वर्षो के लंबे संघर्ष के बाद जिस ओ०बी०सी० छात्रावास को हमलोगों ने खाली करवाया आज वह जुवारी का अड्डा बन गया है जो अत्यंत दुख की बात है हमलोगों के लिए लिए। हम लोग मांग करते हैं कि अविलंब सारी सुविधाएं उपलब्ध करवा कर छात्रों को सुपुर्द किया जाय।
विश्विद्यालय प्रतिनिधि सह जाप छात्र नेता राजू कुमार मन्नू व नगर अध्यक्ष सामंत यादव ने कहा कि पूर्व में हमलोगों ने इस छात्रावास के लिए मुकदमा तक सहा है और जब यह सरकारी कार्य के शोभा बढ़ा रहे थे तो इसे बड़ी संघर्ष के बाद खाली हुआ और उसके बाद बार-बार कल्याण पदाधिकारी महोदय-जिला अनुमंडल पदाधिकारी महोदय से भी मिले लेकिन अभी तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है।इस छात्रावास के नही चालू होने से गरीब छात्रों को मकान मालिकों ने शोषण का दरिया बना दिया है ।हमलोग मांग करते हैं कि अविलंब सारी सुविधाएं के साथ छात्रों को छात्रावास दिया जाय।।।