कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
अक्की।
अंतर महाविद्यालय संगीत प्रतियोगिता में सहरसा की अपूर्वा प्रियदर्शी ने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेर दिया। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिता की सभी विधाओं में अपूर्वा ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से पहला स्थान हासिल किया। उसने भजन, गजल, सुगम संगीत, शास्त्रीय संगीत और उप शास्त्रीय संगीत में अपनी प्रस्तुति दी और पहला स्थान हासिल किया। अपूर्वा जेडी वीमेंस कॉलेज की छात्रा है।
अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने के बाद वह बिहार के सभी विश्वविद्यालय स्तर पर होने वाली फाइनल प्रतियोगिता में प्रदर्शन करेगी। मूल रूप से जिले के विराटपुर चंडी स्थान की रहने वाली अपूर्वा पटना में ही रहकर संगीत में स्नातक की पढ़ाई पूरी कर रही है। अरविंद कुमार सिंह व कल्पना देवी की बेटी अपूर्वा ने अपनी मैट्रिक व इंटरमीडिएट की पढ़ाई सहरसा में रहकर पूरी की और संगीत के क्षेत्र में कैरियर बनाने की चाहत रखने की वजह से संगीत में स्नातक कर रही है। वह अबतक उग्रतारा महोत्सव, कोसी महोत्सव सहित कई अन्य सांस्कृतिक मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है।
