कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
सुपौल। थाना क्षेत्र अंतर्गत करजाईन जाने वाली एनएच 106 के किनारे बुधवार की संध्या पुलिस ने लावारिश हालत में शराब से लदी एक दस चक्के की ट्रक को जब्त करने में सफलता हासिल की है। ट्रक का नंबर डब्ल्यूबी 61- 7654 है। जबकि चालक एवं कारोबारी वहां से फरार हो गया। थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि बंगाल से उक्त नंबर की गाड़ी पर भारी मात्रा में शराब सिमराही की ओर जा रही है, जो एनएच 106 से करजाईन की ओर गुजरेगी। इसकी सूचना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीरपुर रामानंद कुमार कौशल को दी गई। उन्होंने थानाध्यक्ष सरोज कुमार के नेतृत्व में ट्रक को पकड़ने के लिए टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की। उक्त ट्रक पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदी थी। जिसे थाना लाया गया और वहां मिलान करने पर उस ट्रक पर अंग्रेजी रॉयल स्टेक का 151 कार्टून एवं इंपीरियल ब्लू का 148 कार्टन कुल 299 कार्टून में 10,872 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को लेकर कांड संख्या 246/19 दर्ज किया गया है। पुलिस गहन छानबीन में जुटी है।