कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
देखें विडियो।
अक्की।
देखें विडियो।
बदमाशों की होती गिरफ्तारी तो बच सकती थी महिला की जान!
सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के सूबेदारी टोला निवासी जिस महिला की शुक्रवार शाम बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी उसी महिला को करीब तीन माह पूर्व 18 अगस्त को भी गोली मारकर बदमाशों ने जख्मी कर दिया था। जख्मी करने के मामले में अबतक बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं चर्चाओं की मानें तो कहीं पिछले घटना में शामिल बदमाशों ने तो फिर से गोली मारकर महिला की हत्या तो नहीं कर दी? वैसे पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
लोगों की मानें तो पिछली बार भी महिला मजदूरी तक अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने महिला को गोली मार दिया था। गोली कमर के समीप लगी थी। इस बार भी महिला मजदूरी कर घर लौट रही थी इसी दौरान बदमाशों ने निशाना बनाया और उसकी हत्या कर दी। लोगों का कहना है कि अगर पूर्व के मामले में बदमाशों की गिरफ्तारी हो जाती तो शायद महिला की जान बच सकती है। लोग इस घटना को पूर्व की घटना से ही जोड़कर देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि आखिर किसी महिला मजदूर से किसी की क्या दुश्मनी हो सकती है। ऐसी क्या स्थिति हो गई कि बदमाश इसे बार-बार टारगेट कर रहे हैं। पुलिस पूर्व की घटना के अनुसंधान में शिथिल रही नहीं तो इसका भी खुलासा हो सकता था। वैसे महिला की हत्या के बाद परिजनों का जहां रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं लोग हत्या को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि पूर्व की घटना को लेकर अभी छानबीन चल ही रही है। जबकि इस मामले की भी छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
सहरसा:महिला के साथ मारपीट।
सहरसा। सलखुआ थाना क्षेत्र के खोचरदेवा गांव में गुरुवार की शाम आपसी विवाद को लेकर एक महिला को पीटकर जख्मी कर दिया गया। जख्मी महिला को इलाज हेतु सिमरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान जख्मी महिला के परिजनों ने बताया कि पड़ोसी गुलशन महतो, अभिनाश कुमार, राहुल कुमार महतो सहित दो महिला ने एकजुट होकर मेरे घर पर आ गये और मारपीट की। विरोध करने पर छिनतई करते हुए पिस्तौल व अन्य धारदार हथियार से पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष एम रहमान ने बताया की प्राप्त आवेदन के आलोक में जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है।