कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
मधेपुरा। शहर के जयरामपुर चौक स्थित मुख्य डाकघर के समीप सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे बाइक का डिक्की तोड़कर रुपया निकालने के दौरान स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। पहले तो आक्रोशित लोगों ने उक्त युवक की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद चोर पकड़ने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर स्थानीय लोगों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। बताया गया कि पकड़ाए युवक की पहचान कटिहार जिले के रौतारा निवासी शिवनाथ यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि उक्त युवक को हिरासत में रखा गया है। फिलहाल आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।