Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल:पुल की रेलिग तोड़ बीस फीट गड्ढे में जा गिरी स्कार्पियो, कोई हताहत नहीं - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, November 8, 2019

सुपौल:पुल की रेलिग तोड़ बीस फीट गड्ढे में जा गिरी स्कार्पियो, कोई हताहत नहीं

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
प्रतापगंज(सुपौल): थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 57 पर एक अनियंत्रित स्कार्पियो शुक्रवार की सुबह छुरछुरिया पुल की रेलिग को तोड़ते हुए लगभग 20 फीट गड्ढे में जा गिरी। गाड़ी में बैठे सवार बाल-बाल बचे। स्कार्पियो में बैठे व्यक्ति खुसनेन अली ने बताया कि हम और गाड़ी मालिक सह ड्राइवर बीरेंद्र कुमार अपने रिश्तेदार को सिल्लीगुड़ी छोड़कर वापस घर छपरा लौट रहे थे। घर लौटते वक्त मालिक वीरेंद्र खुद गाड़ी ड्राइव कर रहे थे। सुबह 4 बजे छुरछुरिया पुल के समीप एक ट्रक से आगे निकलने के दरम्यान गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुल किनारे बने दो डिवाइडर को तोड़ते हुए पुल के रेलिग से टकराकर गाड़ी पुल के नीचे जा गिरी। जब तक स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल तक पहुंचते तब तक मु. अली गाड़ी की शीशा तोड़कर गाड़ी के बाहर निकले साथ में ड्राइव कर रहे साथी बीरेंद्र को भी बाहर निकालने में सफल रहे। तब तक काफी संख्या में ग्रामीण भी घटना स्थल पर पहुंच चुके थे। जिसकी सूचना स्थानीय थाने को भी दी गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस बल भी पहुंची। सभी के सहयोग से जख्मी बीरेंद्र को रेफरल अस्पताल सिमराही भिजवाया। जबकि मु. अली को मामूली चोटें आई। मु. अली ने बताया कि इतनी बड़ी घटना में गाड़ी में एयर बैग लगे होने के कारण हमलोगों की जान बची। घटना की स्थिति को देख लोगों को अपनी ही आंखों पर विश्वास नहीं हो पा रहा है।