Kosi Live-कोशी लाइव बेगूसराय: भारी मात्रा में सोने के साथ कई बदमाश गिरफ्तार, बड़े लूट से जुड़ रहा लिंक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, November 28, 2019

बेगूसराय: भारी मात्रा में सोने के साथ कई बदमाश गिरफ्तार, बड़े लूट से जुड़ रहा लिंक

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:

बेगूसराय जिले की पुलिस ने भारी मात्रा में सोना के साथ कई बदमाशों को पकड़ा है। पिछले दिनों स्वर्ण व्यवसायियों को गोली मारकर घायल कर भारी मात्रा में सोना लूटकांड के उद्भेदन की उम्मीद जगी है। एसपी अवकाश कुमार खुद सोना लूटकांड मामले के उद्भेदन के लिए रात-दिन मॉनेटरिंग कर रहे थे।भारी मात्रा में सोना बरामदगी बेगूसराय पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। सूत्रों की माने तो अलग-अलग घरों मे सोना छिपाकर रखा गया था।
मालूम हो कि गढ़हरा ओपी क्षेत्र के ठाकुरीचक में बाइक सवार बदमाशों ने 12 नवंबर को दिनदहाडे क्रेटा कार सवार दो स्वर्ण व्यसायी को गोली मारकर घायल कर भारी मात्रा में सोना लूटकांड की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में बदमाशों ने कार ड्राइवर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था।अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी।सोना बरामदगी के बाद लूटकांड के उद्भेदन की संभावना जग गई है। हालांकि इस बारे में पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।