Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:छठ में ही थी पूर्व प्रमुख विनोद चौरसिया की हत्या की योजना - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, November 10, 2019

सहरसा:छठ में ही थी पूर्व प्रमुख विनोद चौरसिया की हत्या की योजना

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
पूर्व प्रमुख बिनोद चौरसिया हत्याकांड में शुक्रवार की देर शाम बिहरा थाना पुलिस ने सिहौल गांव में छापेमारी कर मो. अजीम नामक एक युवक को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिये गये मो. अजीम से पुलिस को घटना के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। बिहरा थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि सिहौल के मो. कलाम दो दिनों से थाना आकर अपने टीभीएस भिक्टा बाइक(गाडी़ नं. बीआर 19क्यू 1712) की चोरी की आवेदन देते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के लिए काफी व्यग्र थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के लिए बार-बार आकर आग्रह करने पर पुलिस का शक बढ़ने लगा। खुफिया तंत्र से पता करने पर यह जानकारी मिली की मो. कलाम का बेटा मो. अजीम बिनोद हत्याकांड के अभियुक्त नीतीश मिस्त्री के यहां स्थित वेल्डिंग दुकान में काम करता है। पुलिस ने जाल बिछाकर सिहौल से मो. अजीम को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मो. अजीम ने घटना में शामिल युवकों के बारे में जहां महत्वपूर्ण जानकारी दी, वहीं नीतीश मिस्त्री द्वारा घटना में अपनी बाइक भी ले जाने की बात स्वीकारी। मो. अजीम के अनुसार हत्या के लिए नीतीश द्वारा जेल में बंद एक अपराधी के साथ बातचीत करने व उसके द्वारा हथियार उपलब्ध करवाने की भी जानकारी दी गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मो. अजीम से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को इस हत्याकांड में मो. अजीम पर इस हत्याकांड में लाइनर की भूमिका निभाने का भी अंदेशा है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में मो. अजीम ने बताया कि छठ पर्व में ही बिनोद चौरसिया की हत्या का षडयंत्र रचा गया था। लेकिन बीमार मां के इलाज के लिए पूर्णियां में रहने के कारण बिनोद घाट पर नहीं पहुंच सका। उस दिन इस घटना को अंजाम नहीं दिया गया था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मो. अजीम से मिले जानकारी के ऊपर पुलिस द्वारा छापेमारी तेज कर दी गई है। एसडीओपी प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में भी देर रात दर्जनों जगह पर छापेमारी की गई।