कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
मधेपुरा। कोडिन युक्त दो कार्टन कफ सिरप पुलिस ने जब्त किया। कफ सिरप शहर के महाबीर मेडिकल हॉल के समीप शनिवार की एक चार चक्के से बरामद किया गया है। चार पहिया वाहन के साथ चालक सहित दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सदर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसडीएम व डीएसपी के निर्देश पर शनिवार की रात में पुलिस पदाधिकारी को भेज प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप बिक्री करते दो कार्टन कफ सिरप लोड चार पहिया वाहन को जब्त किया गया। साथ ही कारोबार में शामिल युवक तरुण कुमार वाहन का चालक सुमन कुमार को गिरफ्तार कर थाना ले गई। औषधि निरीक्षक चंद्रकांत झा के आवेदन पर कोडिन युक्त कफ सिरप के कारोबार में शामिल सिंहेश्वर का तरुण कुमार एवं चार पहिया वाहन के चालक गौरीपुर सिंहेश्वर निवासी सुमन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेजा जा रहा है।