Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:खराब है हाईमास्ट लाइट, बाजार में रहता है अंधेरा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, November 8, 2019

सहरसा:खराब है हाईमास्ट लाइट, बाजार में रहता है अंधेरा

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
सहरसा। नगर पंचायत क्षेत्र मे पोस्ट ऑफिस एवं प्रखंड मुख्यालय परिसर में सांसद दिनेशचन्द्र यादव की राशि से लगा हाइ मास्ट लाइट एक वर्ष से पूरी तरह खराब है। जिस कारण शाम ढ़लते ही प्रखंड मुख्यालय परिसर में अंधेरा छा जाता है। अंधेरे का लाभ उठाकर मनचलों, अवैध शराब बेचने एवं पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस द्वारा छापेमारी तो की जाती है परंतु ऐसे लोग पकड़ में नहीं आ पाते हैं। नगर पंचायत मुख्य बाजार पोस्ट ऑफिस के समीप लगा लाइट खराब रहने से लोगों में आक्रोश है। अशर्फी रजक के घर के सामने एवं अनिल भगत के घर के सामने से पासवान टोला जाने वाले सड़क मार्ग में नगर पंचायत के द्वारा लगाया गया स्ट्रीट लाइट भी खराब है। स्थानीय नागरिक बबलू कुमार भगत, प्रदीप कुमार पोद्दार, टिकु भगत, मो.खालिद, पान दुकानदार कारी जायसवाल आदि ने इस दिशा सार्थक कदम उठाने का आग्रह किया है। वहीं नपं उपाध्यक्ष विकास कुमार विक्की कहते हैं कि नगर पंचायत के सभी बिजली पोल पर स्ट्रीट लागवाए जाने की योजना का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही पोल पर स्ट्रीट लाइट लग जाएगा।