Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:खेत में पहुंची डीएम, जब किसान बन की धान की कटाई; उत्‍साहित थे किसान, देखें तस्‍वीरें - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, November 27, 2019

BIHAR NEWS:खेत में पहुंची डीएम, जब किसान बन की धान की कटाई; उत्‍साहित थे किसान, देखें तस्‍वीरें

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सीतामढ़ी बिहार के सीतामढ़ी की जिला पदाधिकारी (डीएम) अभिलाषा कुमारी ने शानदार पहल की है। वे बुधवार को खुद धान के खेत में पहुंची और धनकटनी बन धान की फसल की कटाई की। उनके साथ कई अधिकारी भी मौजूद रहे। खेतों में उन्‍हें देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। डीएम अभिलाषा कुमार की इस पहल को लोग काफी प्रशंसा कर रहे हैं। डीएम अभिलाषा कुमारी काे बिल्‍कुल ग्रामीण अंदाज में धान काटते हुए आप तस्‍वीरों में भी देख सकते हैं।  
दरअसल, माेबाइल एप्‍प के माध्‍यम से धान की कटाई करनी थी। इसके लिए सीतामढ़ी में डुमरा प्रखंड के रसलपुर पंचायत का चयन किया गया था। वाजितपुर धर्मकांटा गांव में धान की कटाई (क्रॉप कटिंग) रखी गई थी। इसे लेकर बुधवार को सुबह से ही ग्रामीण जुटने लगे थे।

डीएम अभिलाषा कुमारी समय पर पहुंचीं। उनके साथ कई अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे। वाजितपुर धर्मकांटा गांव के किसान अरुण कुमार सिंह के खेसरा क्रमांक 1011 में अगहनी धान फसल कटनी का प्रयोग मोबाइल एप्प से किया गया। बिल्‍कुल किसान के अंदाज में डीएम अभिलाषा कुमारी ने कचिया से धान की कटाई की। इसके बाद अन्‍य लोगों ने भी धान की फसल को काटा।
गौरतलब है कि बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत अगहनी धान एक अधिसूचित फसल है। इस योजना अंतर्गत जिले के सभी प्रखंडों के हर पंचायत में पांच-पांच प्रयोग किया जाना है। फसल कटनी का यह प्रयोग 10×5 मीटर भूखंड में किया जाना निर्धारित है। इसी के आधार पर फसल की क्षति का पता लगाया जाएगा और उसी के आधार पर किसानों को क्षतिपूति मिलेगी। 
इसी के तहत, सीतामढ़ी की डीएम अभिलाषा कुमारी रसूलपुर पंचायत के वाजितपुर धर्मकांटा गांव पहुंची थी। उन्‍हाेंने धान की फसल को काटा। क्रॉप कटिंग के समय लोग काफी जागरूक होकर उन्‍हें देख रहे थे। नई तकनीक को ले गांव के लोग उत्‍साहित भी थे। बता दें कि सीतामढ़ी जिला अंतर्गत कुल 250 पंचायतों में 1250 मोबाइल प्रयोग किया जाना निर्धारित है।