Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा: जमीन विवाद में दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, 8 बाइक आग के हवाले, कई घायल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, November 25, 2019

सहरसा: जमीन विवाद में दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, 8 बाइक आग के हवाले, कई घायल

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:

सहरसाः सदर थाना क्षेत्र के सुलिंदाबाद में दो सगे भाइयों के बीच जमीन विवाद को लेकर खूनी खेल खेला गया. इस दौरान आठ मोटर साईकिल को आग के हवाले कर दिया गया और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कई लोगों को हिरासत में ले लिया. 
saharsa
विवाद में जली बाइक
दो भाईयों ने खेला खूनी संघर्ष
दरअसल, मामला सदर थाना क्षेत्र के सुलिंदाबाद में दो सगे भाई महेंद्र प्रसाद गुप्ता और राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के बीच जमीन विवाद चल रहा था. जिसको लेकर आज अहले सुबह खूनी संघर्ष का खेल खेला गया. एक भाई के दरवाजे पर लगी दर्जनों गाड़ियों को दूसरे भाई के लोगों ने आग के हवाले कर दिया. जिसमें आठ बाइक जलकर राख हो गई. वहीं, घटना के संबंध में एक पक्ष के उदय कुमार ने घटना की विस्तार से जानकारी दी. उसने बताया कि रात से ही विवाद चल रहा था, जो सुबह आते-आते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया.
saharsa
बयान देते थाना अध्यक्ष

हिरासत में लिए गए कई लोग
वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष राजमणि ने घटनास्थल पर पहुंचकर दमकल मंगवाकर आग पर काबू पाया. घटना में शामिल सभी लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है.
खूनी संघर्ष के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस
पुलिस की पूछताछ जारी
सदर थाना अध्यक्ष राजमणि ने बताया कि दो भाइयों के बीच जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई है. जिसमें 8 गाड़ियां जलकर राख हुई हैं. आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं, तकरीबन 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है. गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.