Kosi Live-कोशी लाइव उत्तर प्रदेश:दिनेश लाल यादव निरहुआ ने की पुष्पेंद्र यादव मुठभेड़ कांड की सीबीआइ से जांच कराने की मांग - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, October 15, 2019

उत्तर प्रदेश:दिनेश लाल यादव निरहुआ ने की पुष्पेंद्र यादव मुठभेड़ कांड की सीबीआइ से जांच कराने की मांग

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
लखनऊ,उत्तर प्रदेश। लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ से भाजपा प्रत्याशी रहे दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने झांसी में पुष्पेंद्र यादव मुठभेड़ कांड की सीबीआइ से जांच कराने की मांग की है। मंगलवार को भाजपा नेता ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा कि 'आपसे विनम्र निवेदन है कि झांसी में हुए पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर मामले में सीबीआइ जांच करा कर मामले का सच सामने लाया जाए'
माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी, माननीय गृहमंत्री श्री @AmitShah जी माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री @myogiadityanath जी आपसे विनम्र निवेदन है की झाँसी में हुए पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर मामले में CBI जाँच करा कर मामले का सच सामने लाया जाये ।
Twitter पर छबि देखें
217 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

झांसी में छह अक्टूबर को तड़के मोंठ इंस्पेक्टर पर गोली चलाने के आरोपित पुष्पेंद्र यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। पुलिस का कहना था कि झांसी के गुरसराय इलाके में पुलिस टीम को देखकर पुष्पेंद्र यादव ने फायरिंग की थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से पुष्पेंद्र घायल हो गया था। उसको लेकर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। इस घटना के बाद प्रदेश की सियासत गरम हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। वह झांसी जाकर पुष्पेंद्र के परिवारीजन से मिले और पूरी मदद का आश्वासन दिया है।