Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:छात्र राजद द्वारा निशुल्क कोचिंग संस्थान का उद्घाटन किया गया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, October 21, 2019

मधेपुरा:छात्र राजद द्वारा निशुल्क कोचिंग संस्थान का उद्घाटन किया गया

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।

छात्र राष्ट्रीय जनता दल मधेपुरा इकाई द्वारा निशुल्क कोचिंग संस्थान का उद्घाटन गौशाला परिसर के पीछे श्री कृष्ण ट्रस्ट में किया गया। निशुल्क कोचिंग संस्थान का विधिवत रूप से छात्र राजद जिलाध्यक्ष सोनू यादव ने किया।
उद्घाटन के उपरांत छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष ईशा असलम ने कक्षा का विधिवत रूप से संचालन किया तथा शिक्षा के मुख्य उद्देश्य एवं शिक्षा के महत्व को बच्चों को बताया। छात्र राजद के मधेपुरा नगर सचिव इजाज अहमद को निशुल्क कोचिंग संस्थान का प्रमुख बनाया गया।
इस अवसर पर छात्र राजद जिला कार्यकारिणी समिति सा विश्वविद्यालय काउंसिल मेंबर माधव यादव ने कहां की डबल इंजन की सरकार अपनी कुर्सी को ही बचाने में अस्त व्यस्त रहते हैं।
छात्र राजद के मजबूत एवं क्रांतिकारी साथी बसंत कुमार हिमांशु कुमार एवं सफी प्रवेज ने निशुल्क संस्थान को सुचारू रूप से चलाने का दायित्व लिया छात्र राजद इन सभी क्रांतिकारी को साधुवाद देती है।
इस अवसर पर निशुल्क संस्थान में आज पहला दिन 28 छात्र एवं छात्रा की उपस्थिति हुई जिसमें कुछ का नाम निम्नलिखित है ।आयुष कुमार, बाबुल कुमार ,मोहम्मद इरफान, रोशनी कुमारी, निशा कुमारी, इमरान आलम ,अमित कुमार ,विद्यानंद कुमार ,गोविंद कुमार, मनीष कुमार ,अमरेश कुमार, गुरुदेव कुमार, अजीत कुमार तथा अधिक छात्र उपस्थित थे।