Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:पी०जी० में नामांकन में हो रहे धांधली को अविलंब कुलपति रोके:छात्र जाप - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, October 16, 2019

मधेपुरा:पी०जी० में नामांकन में हो रहे धांधली को अविलंब कुलपति रोके:छात्र जाप

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:
अक्की:
जन अधिकार छात्र परिषद के विश्विद्यालय अध्यक्ष अमन कुमार रीतेश व जिला अध्यक्ष रौशन कुमार बिट्टू ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी किए कहा कि विश्विद्यालय में लगातार हो रही धांधलियों को लेकर हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव व प्रदेश अध्यक्ष गौतम आनन्द काफी चिंतित हैं और आक्रोश भी हैं लेकिन पटना आई प्रलय में हमारे नेता गरीबों के मदद में लगे हैं जिन्हें सरकार ने भी छोर दिया उसे बिना राहत पहुचाए वो अभी कही नही जा सकते हैं इसलिए वो यहाँ नही आ पा रहे हैं ।
हमलोगों की मांग है कि पी०जी० में नामांकन में रहे धांधली को अविलंब कुलपति रोके ।ऐसे बहुत से मामले आ चुके हैं जिसमें कम अंक वाले का नाम आ गया है लेकिन अधिक अंक वाले का नाम नही आया है ।।
दूसरा मुद्दा है कि विश्विद्यालय में सत्र अभी भी काफी लेट चल रही है जिसमें सुधार करके पटरी पे लाने का काम करे कुलपति महोदय नही तो हमलोग चरणवध आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे ।
विश्विद्यालय अपने स्थापना काल से काले कारनामे एवम सुविधाओं की बाट जो रहे हैं लेकिन कुलपति पैसे की उगाही के लिए लगातार दीक्षांत समारोह कराने में लगे हैं अगर इस बार के दीक्षांत समारोह से पूर्व विश्विद्यालय में सारी सुविधाएं ओर सत्र नियमित नही होगा तो जन अधिकार छात्र परिषद विश्विद्यालय में दीक्षांत समारोह नही होने देगा ये इस विश्विद्यालय के भ्रस्ट पदाधिकारी को हमारा पैगाम हैं।।।