कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
जानकारी के अनुसार पटना के पीएमसीएच में युवक की अपराधियों ने हत्या कर दी है। दुरुखी गली निवासी राहुल की हत्या ईंट-पत्थर से कूच कर उसके तीन दोस्तों ने ही कर दी। घटना मंगलवार की सुबह पीएमसीएच परिसर स्थित राजेंद्र सर्जिकल वार्ड के पीछे की है। पुलिस ने हत्या में शामिल उसके तीनों दोस्तों सन्नी, रमेश और नीरज को गिरफ्तार कर लिया। रमेश पीएमसीएच परिसर में ही झोपड़पट्टी में रहता है, जबकि सन्नी दलदली रोड का रहने वाला है और नीरज मछुआ टोली का। थानाध्यक्ष पीरबहोर के मुताबिक घटना के पीछे पैसों की लेन-देन और शराब पीने के दौरान हुई है। मृतक राहुल दवा दुकान में नौकरी करता था।
अक्की।
पटना। Crime in Bihar: बिहार में अपराधियों का खौफ कम नहीं हो रहा है। दुर्गापूजा में भी अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है। यहां तक कि नवमी पूजा जैसी चहल-पहल वाली रात में भी अपराधियों ने बिहार के कई जिलों में हत्या की घटना को अंजाम दिया है। यहां तक कि मंगलवार की सुबह पीएमसीएच में भी अपराधियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पीएमसीएच कैंपस में घटना को अंजाम दिया गया। इसके चंद घंटे पहले पटना सिटी में युवक की हत्या की गई थी। इसी तरह, समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, कटिहार व मुंगेर में हत्या की घटना हुई है।
पटना के पीएमसीएच कैंपस में मर्डर
पटना सिटी में किशोर की भी हत्या
अपराधियों का खौफ इसी से समझा जा सकता है कि चंद घंटे में ईंट-पत्थर से कूच कर हत्या करने की यह दूसरी घटना है। इसके पहले पटना सिटी में इसी तरह की हत्या की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया था।सिटी खाजेकलां थाना क्षेत्र के नौढाल इलाके में खून से लथपथ एक युवक का शव मिला था। शव की पहचान 17 वर्षीय युवक सागर कुमार के रूप में की गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया। साथ ही शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
समस्तीपुर में बीएसएनएल कर्मी की हत्या
उधर बिहार में समस्तीपुर में ही हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में घटना हुई है। बताया जाता है कि परतापुर में बाइक सवार अपराधियों ने बीती रात बीएसएनएल के स्टाफ की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान राजेंद्र नारायण सिंह के पुत्र चौधरी अभय सिंह के रूप में हुई है। अभय सिंह परतापुर मुहल्ले में रेंट के मकान में रहते थे। घर में नवमी को उनके पोते का बर्थडे मनाया जा रहा था। इसी बीच वे घर के बाहर टहलने के लिए निकले थे, तभी अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।
कटिहार के कोढ़ा में पीट-पीटकर हत्या
कटिहार के कोढा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में अग्यात अपराधियों ने सोमवार की रात एक व्यक्ति की हत्या कर शव को झाडी में फेंक दिया। शव की पहचान गांव निवासी 45 वर्षीय मुन्ना सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया है। शव की स्थिति देख यह लग रहा है कि उसकी हत्या पीट-पीटकर की गई है। कुछ लोग भूमि विवाद में हत्या होने की बात कह रहे हैं तो कुछ लोग अन्य कारण। फिलहाल मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष ने कहा कि हत्या का सुराग पुलिस को मिल चुका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द ही पूरे मामले का उदभेदन कर घटना में संलिप्त अपराधियों को दबोच लिया जाएगा।
मुंगेर में तेज हथियार से हमला कर हत्या
जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के शादीपुर के तिलक मैदान के पास एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान गुड़ व्यवसायी गौरव कुमार उर्फ पिंटू के रूप में हुई है। वह शादीपुर का ही रहनेवाला था। कल रात पिंटू अपने घर से मेला देखने परिवार के साथ निकला था और रात 12 बजे के बाद घर लौटा। फिर अपना चार पहिया वाहन अपने साथ ले गया और दोबारा घर नहीं लौटा। परिजनों का कहना है कि हमें किसी से कोई रंजिश नहीं है। हत्या के कारण का पता नहीं चला है। पुलिस डॉग स्क्वायड टीम को बुला कर घटनास्थल की जांच कराने में जुटी है।
बेगूसराय व सिवान में भी हत्या
इसी तरह, बिहार के बेगूसराय में भी युवक की हत्या गोली मार की गई है। सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव का मामला है। वहीं सिवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में बीती रात बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, मृतक की शिनाख्त स्थानीय निवासी संतोष दुबे के रूप में हुई। अपराधी संतोष को सोए अवस्था में गोली मार कर फरार हो गए।
