कोशी लाइव_नई सोच नई खबर!
अक्की.
अक्की.
सुपौल के निर्मली-कुनौली पथ पर बाइक फिसलने से सड़क पर गिरकर के डगमारा ओपी अध्यक्ष रामप्रवेश यादव शनिवार को घायल हो गए। उन्हें निर्मली पीएचसी पहुंचाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राम प्रसाद मेहता ने बताया कि दरोगा जी को काफी जख्म है लेकिन खतरे से बाहर हैं। जानकारी के अनुसार ओपी अध्यक्ष शनिवार की सुबह सरकारी काम से कुनौली थाना गए और वहां से डगमारा ओपी लौटते समय हरिपुर गांव के पास पशु को बचाने के क्रम में बाइक के साथ पक्की सड़क पर गिर गए। जिस घटना में उनकी बाया पैर में जख्म हो गया और शरीर के विभिन्न अंगों में चोटें आई।
