कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:
अक्की :
सहरसा। गोलमा पश्चिम पंचायत के उच्च विद्यालय से पिपरा बस्ती जाने वाली सड़क के मुख्य चौक के पास मंगलवार को दो गुटों के बीच नशे की हालत में हुई मारपीट में चार लोग जख्मी हो गए। एक पक्ष के रंजन कुमार सिंह एवं कंचन कुमार सिंह को पीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सक ने पेट और सिर पर चाकू से किए जख्म की अवस्था गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर किया। वहीं दूसरे पक्ष के कुंदन कुमार झा उर्फ पिन्टू झा और उनके भतीजे हेमंत झा उर्फ साजन झा को भी जख्मी हालत में गोलमा में किसी निजी चिकित्सक से प्राथमिक उपचार के बाद सहरसा इलाज के लिए जाने की बात कही जा रही है।
उधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार को उक्त बस्ती में शराब का दौर चल रहा था। शराब का नशा इतना परबान चढ़ गया कि आपस में तू-तू,मैं-मैं शुरू हो गई। उसी दौरान नशे की हालत में हुई मारपीट में चाकू से वार करने के कारण चार लोग जख्मी हो गए। यह सूचना मिलते ही पतरघट ओपी के प्रभारी अनि उदय सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने एक बाइक सहित बगैर मैगजीन का एक पिस्टल उन्हें सुपुर्द किया। विधि व्यवस्था प्रभारी ने मारपीट तथा चाकूबाजी की घटना होने की पुष्टि की। कहा कि एक पक्ष के लोगों ने एक बुलेट बाइक सहित बगैर मैगजीन का एक पिस्टल घटनास्थल पर दिया गया है। जिसे जब्त कर ओपी लाया गया है। लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। उक्त घटना को देखते हुए स्थानीय चौकीदार को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उक्त बस्ती में पुलिस गश्ती लगाई जा रही है।