Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:चार हाई स्कूल के एचएम पर की जाएगी कार्रवाई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, September 5, 2019

मधेपुरा:चार हाई स्कूल के एचएम पर की जाएगी कार्रवाई

कोशी लाइव:अक्की

बिहार उन्नयन कार्यक्रम स्मार्ट क्लास के तहत नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए टीवी, इन्वर्टर सहित अन्य सामग्री नहीं लगाने वाले चार प्राचार्यो पर गाज गिरनी तय है। नोडल पदाधिकारी-सह सर्वशिक्षा अभियान के डीपीओ गिरीश कुमार ने बताया कि आलमनगर प्रखंड स्थित हाईस्कूल खापूर और शंकरपुर प्रखंड के हाईस्कूल कबियाही में स्मार्ट क्लास से संबंधित सामग्री नहीं लगाया गया है।
दोनों प्राचार्यो पर कार्रवाई के लिए माध्यमिक शिक्षा के निदेशक को अनुशंसा पत्र भेज दी गयी है। इसी तरह कुमारखंड प्रखंड के उत्क्रमित हाईस्कूल केवटगामा और चौसा प्रखंड स्थित उत्क्रमित हाईस्कूल मोरसंडा के प्राचार्य ने स्मार्ट क्लास को लेकर टीवी, इन्वर्टर, बैट्री सहित अन्य सामग्री स्कूल में सेट नहीं किया है।
उन्होंने बताया कि सभी प्राचार्यो को करीब एक महीने पहले स्मार्ट क्लास से संबंधित राशि विभाग द्वारा भेज दी गयी। इसके बावजूद बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी योजना के संचालन में गंभीरता से रूचि नहीं ली गयी। उन्होंने कहा कि मामले में प्राचार्यो के निलंबन के साथ ही विभागीय कार्रवाई भी की जायेगी।