Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:करोड़ों की लागत से बने पुल पर परिचालन से पहले ही दिखने लगी दरारें, अधिकारी कुछ भी कहने से कर रहे इनकार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 21, 2019

सहरसा:करोड़ों की लागत से बने पुल पर परिचालन से पहले ही दिखने लगी दरारें, अधिकारी कुछ भी कहने से कर रहे इनकार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
**
करोड़ों की लागत से बने पुल पर परिचालन से पहले ही दिखने लगी  दरारें, अधिकारी कुछ भी कहने से कर रहे इनकार।
_4.92 करोड़ की लागत से बनी पुल, 6 माह में ही पड़ गयीं दरारें।


सहरसा - जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के महारस पंचायत के नवटोलिया गॉव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बना नवनिर्मित आरसीसी पुल परिचालन शुरू होने के पहले ही सवालों के घेरे में आ गया है। करोड़ों की लागत से बने पुल पर परिचालन शुरू होने से पहले हीं जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं। आलम यह है कि लोग नवनिर्मित पुल पर सफर करने से कतरा रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करोड़ों की लागत से बने आरसीसी पुल पर जगह-जगह दरारें दिख रही हैं। ग्रामीणों की मानें तो पुल के निर्माण में घटिया सीमेंट और बालू का उपयोग किए जाने के कारण आवागमन शुरू होने से पहले ही पुल के कई हिस्सों में दरारें पड़नी शुरू हो गई हैं। ग्रामीणों का मानना है कि पुल निर्माण के दौरान संवेदक ने बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती है। निर्माण के दौरान कोई भी विभागीय अधिकारी देखने के लिए नहीं आता था। इस कारण संवेदक ने अपनी मनमानी कर नियम-कानून को ताख पर रख पुल निर्माण कार्य पूरा कर चलते बना। इस मामले को लेकर सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता ने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया।
सहरसा।