कोशी लाइव:अक्की
डीएम के औचक निरीक्षण में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नीलाम पत्र वाद कार्यालय का कम्प्यूटर ऑपरेटर गुटखा खाते पकड़ा गया। कम्प्यूटर ऑपरेटर की क्लास लगाते डीएम डॉ. शैलजा शर्मा ने सदर एसडीओ को उससे जुर्माना वसूलने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
सदर एसडीओ शंभूनाथ झा ने कम्प्यूटर ऑपरेटर न्यू कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार यादव पर कोटपा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते 200 रुपए जुर्माना लगाया। भविष्य में इस तरह की गलती नहीं दोहराने की हिदायत देते जुर्माना भरने के बाद उसे छोड़ा। मौके पर सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी भी मौजूद रहे। डीएम ने निदेश दिया कि कोई भी व्यक्ति अथवा कर्मी समाहरणालय परिसर/ सार्वजनिक स्थल में पान, गुटखा खाते पकड़े गए तो उनसे कोटपा के तहत जुर्माना वसूला जाएगा।
उधर निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट स्थित विभागीय कार्यालयों की व्यवस्था की पोल खुल गई। डीएम ने निरीक्षण के दौरान अधिकांश कार्यालयों और शाखाओं में गंदगी पसरा देख नाराजगी जताते रोज समुचित सफाई रखने का निर्देश दिया। कार्यालयों में पुरानी संचिकाओं का रखरखाव अव्यवस्थित देख व्यवस्थित कर रखने के लिए कहा।
