Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा: जेल से छूटे बदमाशों पर रखी जा रही है नजर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, September 5, 2019

सहरसा: जेल से छूटे बदमाशों पर रखी जा रही है नजर

कोशी लाइव:अक्की

सहरसा: करीब साढ़े पांच साल तक विभिन्न जेलों में बंद रहे पप्पू देव के जेल से बाहर निकलने पर सरगर्मी तेज हो गई है। मामले में एसपी राकेश कुमार ने कहा कि जेल से छूटने वाले सभी बदमाशों पर पुलिस पूरी नजर रख रही है। इनपर भी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि पप्पू देव काफी दिनों तक जेल में रहे हैं उम्मीद करता हूं कि अच्छे नागरिक की तरह रहेंगे। वैसे अगर किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में उनकी संलिप्तता पाई जाएगी तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी ने कहा कि कानून सभी के लिए है और कानून का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई तय है चाहे वह कोई हो।