Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल:इंजीनियर ने किया आत्महत्या का प्रयास ब्लेड से काटा नस, स्थनीय लोगो ने बचाया.. देखें वीडियो - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, September 2, 2019

सुपौल:इंजीनियर ने किया आत्महत्या का प्रयास ब्लेड से काटा नस, स्थनीय लोगो ने बचाया.. देखें वीडियो

कोशी लाइव:
इंजीनियर ने किया आत्महत्या का प्रयास, स्थनीय लोगो ने बचाया।
रिपोटर :- कुणाल कुमार सुपौल बिहार

सुपौल ज़िले के बीरपुर में ग्रामीण कार्य विभाग के स्वतंत्र सिविल इंजीनियर के सुसाइट की कोशिश से सनसनी फैल गयी है।वो सदर थाना के हुसैन चौक पर एक मंदिर में छुप कर आत्महत्या का प्रयास कर रहे थे।डिप्रेशन के शिकार इंजीनियर मनीष कुमार ने पहले दोनों हाथ का नस काटा फिर गर्दन में ब्लेड से काट ही रहा था की तभी स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गयी जिसके बाद स्थानीय लोग दौड़कर वहां पहुंचे औऱ इंजीनयर को सुसाइड करने से रोका। जिसके बाद घायल इंजीनियर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया , बताया गया कि ग्रामीण कार्य विभाग में इंडिपेंडेंट सिविल इंजीनियर के पद पर तैनात मनीष कुमार पटना के वाकरगंज के रहने वाले हैं वो ग्रामीण कार्य विभाग में रोड सर्वे डिपार्टमेन्ट में  सड़क निर्माण का काम देखते है।जिसकी रिपोर्ट उन्हें कल पटना में समर्पित करनी थी लेकिन इस बीच वो डिप्रेशन में आकर आत्महत्या करने का प्रयास करने लगे। वही इस मामले में इंजीनयर को धमकी देने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल हाथ का नस कट जाने के कारण लहूलुहान मनीष कुमार का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है . वही मौके पर पहुंची बीरपुर एएसपी रामानंद कौशल ने उनसे पूछताछ की।वही उनके विभाग से जुड़े अभियंताओं से भी पूछताछ की जा रही है । .

बाइट --प्रत्यक्षदर्शी .
बाइट --डॉ मनोज कुमार , चिकित्सक .
बाइट----रामानंद कौशल एएसपी बीरपुर