Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:हवा कंप्रेसर टंकी के फटने से 25 वर्षीय युवक की मौत,रोड के किनारे पंचर बनाने का करता था काम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, September 17, 2019

सहरसा:हवा कंप्रेसर टंकी के फटने से 25 वर्षीय युवक की मौत,रोड के किनारे पंचर बनाने का करता था काम

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:
अक्की :
बिहार के सहरसा जिले में हवा कंप्रेसर टंकी के फटने से 25 वर्षीय युवक चंदन कुमार की मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के पटुवाहा गांव की बताई जा रही है। बतातें चलें कि मृतक सदर थाना क्षेत्र के पटुवाहा गांव का रहने वाला था और अपने गांव पतुवाहा में ही रोड के किनारे पंचर बनाने का काम करता था,आज विश्वकर्मा पूजा के मौके पर अपनी दूकान पर वाहन का पंक्चर बनाने के लिए कंप्रेसर टंकी में हवा भर रहा था। उसी दौरान जोरदार विस्फोट हुआ। जिसमें युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। आनन- फानन में परिजनों ने उसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल लाया।जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं मौत की खबर सुनकर मृत्तक के परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।
वहीं इस घटना को लेकर पटुवाहा पंचायत के मुखिया मुकेश झा ने मीडिया से कहा कि यह मेरे पंचायत का युवक था और अपने जीवन यापन के लिये और भोजन के लिये पंचर बनाने का काम करता था रोड के किनारे में,आज सवेरे वह युवक हावा कंप्रेसर में इतना ज्यादा हावा भर लिया जिससे हावा कंप्रेसर की टंकी ब्लास्ट हो गया और वह युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया,जिससे उस युवक की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई।मुखिया मुकेश झा ने ये भी कहा कि हम यही चाहते हैं कि मृतक के परिवार को चार लाख का मुआवजा मिले जिससे गरीब परिवार का भरण पोषण हो सके।
वहीं समाचार लिखे जाने तक कोई भी पुलिस कर्मी ना तो घटना स्थल पर पहुंची अभी तक और ना ही सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों से फर्द बयान लिया,यही है सुशासन की पुलिस।