Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:अब 15 मिनट से ज्यादा बंद नहीं रहेगी बंगाली बाजार और गंगजला रेलवे फाटक ... - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, August 23, 2019

SAHARSA:अब 15 मिनट से ज्यादा बंद नहीं रहेगी बंगाली बाजार और गंगजला रेलवे फाटक ...

कोशी लाइव:@RITESH
अब 15 मिनट से ज्यादा बंद नहीं रहेगी बंगाली बाजार और गंगजला रेलवे फाटक ...

सहरसा :-  सदर एसडीओ शंभूनाथ झा के अध्यक्षता में रेल अधिकारियों के बीच आपसी बैठक हुई। जिसमें शहरी क्षेत्र के बंगाली बाजार एवं गंगजला ढाला के लगातार बंद रहने से जनमानस को हो रही परेशानी को लेकर रेल अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। शहर में आए दिन हो रही विधि व्यवस्था और जाम की समस्या को बड़ी राहत देने के लिए प्रशासनिक स्तर पर ठोस कदम उठाई गई। सदर एसडीओ शंभूनाथ झा के अध्यक्षता में सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन सहित सदर थाना अध्यक्ष राजमणि, यातायात प्रभारी नागेंद्र राम सहित जदयू नेता अक्षय झा व रेल अधिकारी के बीच एसडीओ कार्यालय कक्ष में बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अब ढाला पर आमजनों को आधे घंटे या घंटों ढाला खुलने का इंतजार करनी नहीं पड़ेगी अब 10 से 15 मिनट के अंदर ढ़ाला खुल सकता है।न्रेल अधिकारियों ने कहां की इंटरलॉकिंग सिस्टम के कारण बंगाली बाजार एवं गंगजला ढाला एक साथ बंद होती है जिससे आमजनों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है।