Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:आपकी वाहन से चाबी निकालने का अधिकार पुलिस को नहीं - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, August 23, 2019

MADHEPURA:आपकी वाहन से चाबी निकालने का अधिकार पुलिस को नहीं

कोशी लाइव:
आपकी वाहन से चाबी निकालने का अधिकार पुलिस को नहीं.....

Iqbal journalist
Kumarkhand (Madhepura) Bihar

अगर पुलिस या होमगार्ड का कोई जवान आपके वाहन की चाबी निकाले तो चालक इसका डटकर विरोध करें। ये हरकत करने वाले जवान विभाग के आदेशों को ताक पर रखकर ऐसा करते हैं। क्योंकि पुलिस विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार पुलिस वालों को बीच राह पर वाहन की चाबी निकालने का कोई अधिकार नहीं है
जबकि शहर के चौराहों पर अक्सर देखने में मिलता है कि बीच राह पुलिस या फिर होमगार्ड के जवान वाहनों की चाबी निकाल लेते हैं। चालक इसका लाख विरोध करें, लेकिन पुलिस वालों पर इसका कोई असर नहीं होता।
यह जानकारी सूचना का अधिकार के तहत पुलिस विभाग की तरफ से  दी गई।  जानकारी में विभाग ने स्पष्ट किया है कि पुलिस द्वारा किसी भी दोपहिया या अन्य वाहनों की चाबी निकालना गलत है। किसी भी रैंक के अधिकारी को ऐसा करने की अनुमति नहीं है।
इसके अलावा सड़क पर पीली रेखा के बाहर या नो पार्किंग में खड़े वाहनों को पुलिस वाले पंक्चर कर देते हैं या फिर उनके टायरों की हवा निकाल दी जाती है।
ऐसा करना यातायात नियमों के खिलाफ है। पुलिस विभाग की तरफ ऐसा न कर करने की हिदायत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को खास तौर पर दी गई है।
अब अगर कोई पुलिस वाला आपके वाहन की चाबी निकाले तो शहर वासी उसे कानून का पाठ उसकी जुबानी पढ़ा सकते हैं। सीधी इसकी शिकायत सीनियर पुलिस अधिकारी को करें। क्रिमिनल मामलों के अधिवक्ता एवं जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राहुल शर्मा ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पुलिस हेलमेट नहीं पहनने वालों के खिलाफ दो सौ रुपये का जुर्माना जरूर कर सकती है, लेकिन जबरदस्ती नहीं।
पुलिस को हेलमेट के लिए यह अधिकार नहीं कि वो किसी के गाड़ी की चाबी छीने या फिर उनकी गाड़ियां जब्त कर ले। गाड़ी की जब्ती तभी हो सकती है, जब चालक के पास उस वाहन के कागजात या लाइसेंसन न हों।