Kosi Live-कोशी लाइव अररिया:स्नातक प्रवेश परीक्षा में धांधली को लेकर पूर्णिया यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्रदर्शन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, August 5, 2019

अररिया:स्नातक प्रवेश परीक्षा में धांधली को लेकर पूर्णिया यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्रदर्शन

कोशी लाइव:अक्की

पूर्णिया यूनिवर्सिटी के तहत स्नातक नामांकन प्रवेश परीक्षा की जारी की गई रिजल्ट में भारी खामी को लेकर विद्यार्थी परिषद ने कुलपति के खिलाफ अररिया कॉलेज में प्रदर्शन किया है। 
उनका कहना है कि जारी रिजल्ट से लगता है कि व्यपाक स्तर पर धांधली हुई है। जिन छात्रों का अंक अच्छा था उन्हें दाखिला नहीं मिला जिनका अंक कम था उन्हें दाखिला मिला है। वहीं अररिया के छात्र को कटिहार और दूसरे जिलों में दाखिला मिला है। उसी तरह बाहर के छात्रों का चयन अररिया के कॉलेजों में हुआ है। यह कैसे संभव होगा कि दूसरे जिले से छात्र रोजाना आकर यहां क्लास करेंगे। इन्हीं खामियों को लेकर विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन करते हुए पूर्णिया यूनिवर्सिटी के कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की और तत्काल इसमें सुधार की मांग की। परिषद के जिला संयोजक दीपक मंडल ने बताया कि यदि इसमें सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन आगे भी चलेगा।