कोशी लाइव: विकास तांती
ओवरलोडिंग और बिना कागजात वाले वाहन चालकों से गुरुवार को सवा दो लाख जुर्माना वसूला गया। परिवहन विभाग और पुलिस की कार्रवाई शहर और बनगांव थाना क्षेत्र में हुई।
चेकिंग अभियान में 60 बाइक को जब्त कर एक लाख और चार ओवरलोड छड़ व बालू लदे वाहन से एक लाख 25 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। वाहन चेकिंग अभियान में शामिल एमवीआई संतोष कुमार सिंह ने कहा कि बनगांव में ओवरलोड वाहनों को जब्त कर जुर्माना वसूली की कार्रवाई की गई। सदर थाना गेट पर बिना कागजात वाले वाहन को जब्त जुर्माना वसूला गया।
घर में घुसकर महिला से मांगी रंगदारी, रिपोर्ट दर्ज
सदर थाना क्षेत्र के चाणक्यपुरी निवासी महिला ने अपने पड़ोसी पर घर में घुसकर अभद्र व्यवहार करने और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।
सरिता देवी ने सदर थाना में आवेदन देकर अपने पड़ोसी मन्नू कुमार पर घर में घुस कर अभद्र व्यवहार करने, पांच लाख रंगदारी मांगने व विरोध करने पर गोलीबारी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित महिला ने सदर थाना में दिए आवेदन में बताया कि अक्सर आरोपी के द्वारा छत से उसके ऊपर शीशे के टुकड़े व पत्थर से हमला किया जाता है। पड़ोसी होने के कारण वह इसे नजरअंदाज करती रही है। महिला ने बताया कि उसके पति खगड़िया में नौकरी करते हैं। दोनों पुत्री बाहर में रहकर पढ़ाई करती है। जिसके कारण वह घर में अकेली रहती है। उन्होंने बताया कि बुधवार 21 अगस्त को जब वह आंगन में टहल रही थी कि इसी दौरान मेरे ऊपर कोरेक्स के ढक्कन के बंडल से हमला किया गया।
महिला ने कहा कि जब मैंने उसे समझाने का प्रयास किया तो वह गाली गलौज करते हुए दस हजार रुपये महीना व पांच लाख रुपये एकमुश्त रंगदारी देने की मांग की। जिसका विरोध करने पर उसने आंगन में ही कमर से पिस्तौल निकाल कर जान मारने की नियत से गोली फायरिंग करने लगा। सदर थानाध्यक्ष राजमणी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
