Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:वृक्षारोपण कर किया गया वन महोत्सव का उद्घाटन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, August 7, 2019

मधेपुरा:वृक्षारोपण कर किया गया वन महोत्सव का उद्घाटन

कोशी लाइव:
वृक्षारोपण कर किया गया वन महोत्सव का उद्घाटन
इकबाल राजा
कुमारखंड(मधेपुरा)

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए आयोजित वन महोत्सव के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय परिसर में कार्यक्रम पदाधिकारी अभिषेक आनंद समेत प्रखंड प्रमुख चंद्रकला देवी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीन कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर वन महोत्सव का शुभारंभ किया| इस अवसर पर पीओ श्री आनंद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन को लेकर वृहत पैमाने पर वृक्षारोपण की जरुरत  है|समाज में वृक्ष के महत्ता से लोग आज भी अनभिग है|जबकि वृक्ष को अपने पुत्र सामान माना गया है|वृक्ष के वैज्ञानिक और धार्मिक महत्त्व के कारण हमारे देश में वृक्ष की लोग पूजा भी करते आरहे है इसके बावजूद इसे काट कर बर्बाद कर रहे है|सरकार द्वारा वनों के संरक्षण और नए वृक्ष लगाने के लिए जागरूकता के तौर पर इसे महोत्सव के रूप में मनाया जारहा है|इस अवसर पर प्रखंड में 20,600वृक्ष लगाये जाने का लक्ष रखा गया है|इसमें से कुल 60 यूनिट यानि 12 हजार वृक्ष आरडब्लूडी सड़कों के किनारे लगाया जायगा|जिसे गेबियन से घेराबंदी कराई जायगी तथा इसकेलिए वन पोषकों की नियुक्ति की जायगी|वहीँ 43 यूनिट वृक्ष यानि 8600 निजी भूमि में लगाया जायगा उसे भी गेबियन से घेराबंदी और वन पोषक के भाँती लाभ मिलेगा|  महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर कनीय अभियंता संजय कुमार,पीके प्रवीन,तक्निकि सहायक आशीष कुमार,फुलेश्वर यादव समेत मुखिया राम अवतार ठाकुर,भरत साह,इन्द्रनारायण यादव,मुखिया प्रतिनिधि सुर्यनारायण यादव, नवीन कुमार,मुखिया कुसुलाल रजक,उप मुखिया प्रतिनिधि सुबंधु दास,अशोक यादव,शम्भू यादव,ओमप्रकाश कुमार,बबलू कुमार,मु.नुरुल,महेश मंडल, विवेक कुमार,रंधीर कुमार,बच्चेलाल यादव,बेबी यादव, प्रमोद सिंह,शैलेन्द्र सिंह,बबलू कुमार,अरविंद कुमार,मु.रजाबुल,बलराम यादव,पी.आर.एस प्रमोद कुमार, जगत पासवान, पंसस मिथिलेश कुमार झा, रणवीर यादव,आदि मौजूद थे|