कोशी लाइव:AKKY
पतरघट पुलिस ने बुधवार को संध्या गस्ती के दौरान सुरमाहा दुर्गा स्थान के पास लोडेड देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि वे पुलिस बल के साथ पतरघट किसनपुर पथ में संध्या गश्ती में जा रहे थे। सुरमाहा दुर्गा स्थान के पास पुलिस गाड़ी को देखते ही भाग रहे एक युवक को खदेड़ कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कमर से एक लोडेड देसी पिस्तौल बरामद किया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गुलशन कुमार पिता गजेन्द्र यादव बारहसिंगा किसनपुर पंचायत बताया। उसपर अवैध अग्नेयास्त्र अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।