Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया: जम्मू कश्मीर से धारा 370 35A को खत्म करने की खुशी में वैश्य जागृति मंच द्वारा लोगों में मिठाई बांटी गई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, August 5, 2019

खगड़िया: जम्मू कश्मीर से धारा 370 35A को खत्म करने की खुशी में वैश्य जागृति मंच द्वारा लोगों में मिठाई बांटी गई

कोशी लाइव: रतुल कु सोनी

खगड़िया: वैश्‍य जागृति मंच के संयोजक नितिन कुमार चुन्नू के नेतृत्व में धारा 370 ,35a को खत्म करने की खुशी का इजहार आमंत्रण होटल के सभागार में मिठाई बांटकर किया गया!
 जहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नितिन कुमार चुन्नू ने कहा कि आज आजाद भारत के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया जिस धारा 370 के कारण जम्मू एवं कश्मीर की समस्या ने देश में आतंकवाद को बढ़ावा दिया था उसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृह मंत्री अमित शाह की इच्छाशक्ति ने समाप्त कर दिया इसके लिए समस्त संसद सदस्य व विपक्षी पार्टी जिन्होंने अपना समर्थन दिया वे बधाई के पात्र हैं ।

वही धर्मेंद्र शास्त्री क्रांतिकारी ने कहा कि धारा 370 के हटने मात्र से ही अपना राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा संपूर्ण भारत में इज्जत के साथ फहराया जाएगा यह उन तमाम शहीद सेनाओं का सम्मान है जो तिरंगे को आन बान शान बनाए रखने के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर चुके हैं ।
वहीं कुलदीप आनंद ने कहा कि बलिदानी श्यामा प्रसाद मुखर्जी को आज सच्ची श्रद्धांजलि मिली।

 संजीव सैनी ने कहा कि 370 तो झांकी है ,पीओके तो बाकी है ।सभा में संजीव सैनी राज कमल दिवाकर, अभिषेक भगत, कन्हैया साहू ,गौतम कुमार ,नरेश ,नंदकिशोर पोद्दार ,संजीव पोद्दार ,सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे ।