कोशी लाइव:रितेश
बीते दिनों हुई लूटकांड का 24 घण्टे के भीतर पुलिस ने किया खुलासा ...
सहरसा - बीते 27 अगस्त को सौरबाजार - बैजनाथपुर मुख्य मार्ग पर विश्वकर्मा चौक के पास संध्या करीब 5:00 बजे महिंद्रा फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजक्यूटिव पर कार्यरत पुष्पराज रोशन से दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों द्वारा ₹41500 एवं अन्य कागजात लूट लिया गया था। घटना घटित होने के 6 घंटे बाद ही कार्रवाई करते हुए घटना में उपयोग किए गए मोटरसाइकिल, हथियार के साथ चार अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार अपराधी दीपक कुमार सुमित कुमार विपिन कुमार मनोज कुमार है। जिनके पास से एक लोडेड देशी कट्टा, 21500 नगद, एक जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल, एक पर्स, एक क्रेडिट कार्ड, एक ऑनर बुक, एक स्वेप मशीन, एक बैग व अन्य कागजात बरामद किया गया है। गिरफ्तार सभी अपराधी सौरबाजार थाना क्षेत्र के अलग अलग गाँव का रहने वाले हैं। सभी को गिरफ्तारी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। खबर की जानकारी पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। मौके पर पुलिस कप्तान राकेश कुमार, सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, बिहरा थानाध्यक्ष रणवीर कुमार, सौरबाजार थानाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद व अन्य मौजुद रहे।