Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:मक्का लूटकांड मामले में पांच गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, June 12, 2019

मधेपुरा:मक्का लूटकांड मामले में पांच गिरफ्तार

कोशी लाइव:अक्की

मधेपुरा। चौसा में मक्का लदा ट्रैक्टर लूट कांड में एक चालक व तीन अन्य प्राथमिकी अभियुक्त सहित पांच आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार चालक के निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य पर केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बुधवार को बताया कि बीते जून की अहले सुबह चौसा उदाकिशुनगंज स्टेट हाइवे पर लूटी गई मक्का लदा ट्रैक्टर की घटना में संलिप्त दो नामजद सहित चार शातिर पर केस दर्ज कर करवाई शुरू कर दिया है। मामले में घोषई निवासी ट्रैक्टर चालक मिथुन कुमार व घोषई कनवारही निवासी सिकन्दर यादव को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मक्का लदा ट्रैक्टर लूट कांड में मिथुन घटनास्थल से इंजन को खोलकर दूसरे इंजन में जोड़कर बदमाशों के कहने पर उसने ट्राली को पुरैनी के एक मक्का व्यापारी के यहां पहुंचाने की घटना को स्वीकार कर लिया है। वहीं कनवारही निवासी सिकन्दर यादव उसी लूटी गई ट्रैक्टर की घटना में संलिप्त है। इसके अलावा दो अन्य पर एफआईआर दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुरैनी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी मक्का व्यवसायी गुरूदेव साह ने पुरैनी फूलपुर निवासी हरदेव शर्मा के भाड़े पर ट्रैक्टर लेकर कुछ किसानों से मक्के खरीदकर बेचने नवगछिया जा रहे थे। इसी दौरान बीते सात जून को अहले सुबह  रास्ते मे चौसा थाना क्षेत्र के कलासन केलवारी के समीप स्कार्पियो सवार बदमाशों ने ने हथियार का भय दिखाकर पहले चालक को बंधक बना लिया। उसके बाद 187 बोरा मक्का लदा ट्रैक्टर को लूट लिया था।