Kosi Live-कोशी लाइव बिहार शर्मनाक: दोस्त ने महिला से किया रेप, नेवी जवान पति बनाता रहा वीडियो - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, June 1, 2019

बिहार शर्मनाक: दोस्त ने महिला से किया रेप, नेवी जवान पति बनाता रहा वीडियो

कोशी लाइव:AKKY

पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए नेवी के जवान पति ने घिनौनी साजिश रची। बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर दोस्त से पत्नी का रेप कराया। खुद वीडियो बनाता रहा, ताकि बाद में उसे बदचलन साबित कर सके। पत्नी की माने तो आरोपित वीडियो को वायरल करने के बाद उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देना चाहता था। किसी तरह महिला बेटे के साथ भाग निकली और जान बचायी। 
दुष्कर्म के बाद तीनों ने महिला के हाथ-पैर बांध दिये और बच्चे के साथ कमरे में बंद कर दिया। तीनों कुछ देर के लिए घर से  बाहर निकले। इसी दौरान बच्चे की सहायता से खुद को बंधनमुक्त कर लिया। महिला बेटे के साथ भागकर अपने मायके पहुंच गयी। 
जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने शुक्रवार को महिला थाने में पति और उसके दो अज्ञात दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। आरोपित पति इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मोहनचक-मिल्की गांव का है। आरोपित पति की तैनाती विशाखापत्तनम में है। महिला ने आरोप लगाया है कि पहले भी पति उसपर जानलेवा हमला करा चुका है। थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। 
नौ साल पहले पत्नी को मारी थी गोली  
प्राथमिकी के अनुसार, 12 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। पत्नी को अहसास हुआ कि पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध है। जुलाई 2010 में ससुराल में महिला को गोली मार दी थी। दुनिया में आने से पहले ही उसके बच्चे की मौत हो गयी।