Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल:आपसी रंजिश में महिला के साथ मारपीट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 12, 2019

सुपौल:आपसी रंजिश में महिला के साथ मारपीट

कोशी लाइव:                       छातापुर। सुपौल।संतोष कुमार भगत

बलुआ थाना क्षेत्र के तुलसीपट्टी वार्ड 13 में गुरुवार को पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक द्वारा महिला के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है। पीड़ित महिला अमीरा देवी ने आवेदन में बताया कि उनकी 3 वर्षीय नतनी जूही और 4 वर्षीय रिया गुरुवार शाम 4 बजे खेत होकर घर आ रहा था। जबकि उसी समय गांव के ही बंसी झा अपने दोनों पुत्र मोनू झा एवं सोनू झा के साथ बाइक से जा रहे थे। उसी क्रम में दोनों बच्ची को अपने खेत होते आते देखकर उक्त सभी ने उस बच्चे के साथ गाली गलौज एवं मारपीट करते हुए उसके घर ले पहुंच गए। वहीं जब बच्चे के परिजन ने बच्चे के साथ मारपीट करने को लकेर पूछा तो उक्त सभी उनके माँ और नानी से उलझ गए और घर में घुसकर उनलोगों के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान पीड़ित महिला ने बताया पूर्व में चल रही जमीनी विवाद के रंजिश में उनके साथ मारपीट की गई है। उन्होंने बताया की इस मारपीट के दौरान उक्त लोगो उनकी तीन वर्षीय नतनी रिया और जूही को भी उठाकर पटक दिया एवं उनके पुत्री श्वेता देवी के साथ भी मारपीट किया। पीड़ित महिला ने बताया कि उक्त लोगों के द्वारा मारपीट करने के क्रम में उनके घर में रखा हुआ पचास हजार रुपया भी लूट लिया। इधर,पीड़ित महिला ने बलुआ थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं दूसरी ओर दूसरे पक्ष के मोनू झा ने इस आरोप को साजिश बताते हुए कहा कि उसके द्वारा लगाया गया आरोप बिलकुल गलत है। मामले को लेकर पीड़ित ने बताया कि फारबिसगंज से लौटने के कर्म में गिरानंद झा के पुत्र मोनू झा और उसके भाई पहले से घात लगाकर मेरे साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। वही इस मारपीट के दौरान गले से चैन भी लेकर फरार हो गया।इस बाबत बलुआ थानांध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि दोनों पक्षों के तरफ से आवेदन दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। आवेदन के आधार पर जाँच कर उचित कारवाई की जाएगी।