कोशी लाइव:@आशीष कु झा
सहरसा जिला में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है लगातार हो रही है हत्या की घटनाओं से लोग दहशत में हैं किस कदर अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है यह जानकर आप चौक जायेंगे दिन पर दिन किसी न किसी जगह व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है कानून व्यवस्था चौपट हो गया है अपराधियों में प्रशासन का कोई खौफ नाम का चीज नहीं बचा है

पतरघट ओपी क्षेत्र के जम्हरा भद्दी दुर्गापुर मुख्य मार्ग स्थित तीखा मोड़ मंझली पोखर समीप गुरुवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह राहगीरों ने पक्की सड़क पर शव को देखा और पतरघट पुलिस को इसकी सूचना दी। पतरघट ओपी अध्यक्ष अकमल हुसैन, सअनि हरिशंकर चौधरी घटना स्थल पर पहुंच कर कागजी प्रक्रिया कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेजा।
मृतक के पॉकेट में रखे आधार कार्ड से पता चला है कि उसका नाम राहुल कुमार पिता रामसेवक मंडल वार्ड 6 गरूराहा विशनपुर शंकरपुर अररिया हैं। वहीं उसके पास से बरामद कॉलेज के पुस्तकालय पत्रक परिचय पत्र में बीपी मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय मधेपुरा सत्र 2018-22 ब्रांच सिविल क्रमांक- 18131 छात्र का नाम राहुल कुमार पिता रामसेवक मंडल, माता मीरा कुमारी स्थायी पता गरूराहा, विशनपुर पो.सिमरबनी नरपतगंज अररिया लिखा है। शव मिलते ही पतरघट पुलिस घटना के उदभेदन में जुट गयी है। पतरघट ओपी क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर गोली मारकर हत्या किये जाने का यह दूसरी घटना हैं।