Kosi Live-कोशी लाइव बिहार: यूरोप में होने वाली मिसेज हॉट इंडिया वर्ल्ड वाइड के लिए सहरसा की बेटी का चयन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 12, 2019

बिहार: यूरोप में होने वाली मिसेज हॉट इंडिया वर्ल्ड वाइड के लिए सहरसा की बेटी का चयन

कोशी लाइव: विकास तांती

सहरसा महिषी निवासी अभयचंद्र झा व श्यामा देवी की पुत्री ज्योत्सना झा का चयन हॉट मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड के लिए हुआ है। यूरोप के ग्रीस में अक्टूबर में आयोजित होने वाले हॉट मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड 19 के लिए हुआ है। 
क्रियेटिव विजन सोसाइटी की प्रोजेक्ट डायरेक्टर ज्योत्सना ने बताया कि विश्व के विभिन्न देशों से चार हजार लड़कियों ने आवेदन किया था। जिसमें से पहले दौर में 25 सौ का चयन हुआ फिर फाइनल में 170 का चयन किया गया। बिहार से सिर्फ ज्योत्सना ही चयनित हुई। ज्योत्सना की प्रारंभिक शिक्षा पटना में हुई। 
दस भाई बहनों में सबसे छोटी ज्योत्सना चार्टड एकाउंटेंट की पढ़ाई भी कर रही है। वे छोटे छोटे बच्चों को पढ़ाने, महिला के उत्थान के प्रति सजग है। खासकर जानवरों के प्रति इनका अधिक लगाव है। नवार्ड, बिहार एडस कंटोल सोसाइटी एसोसिएशन सहित यूनिसेफ में काम कर चुकी है। इनकी बहन जयंती झा कांग्रेस की नेता है। वहीं भाई श्यामाकांत झा पत्रकार हैं। 
ज्योत्सना ने बताया कि वह क्रियेटिव विजन सोसाइटी के माध्यम से दो दशकों से बिहार में वंचित वर्ग की सेवा कर रही है। इनके चयन पर पटना में लोगों ने सम्मानित किया। मिसेज इंडिया के लिए चयन होने पर ज्योत्सना अपने गांव महिषी पहुंची मां उग्रतारा की पूजा अर्चना की।