Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:बाइक सवार उचक्कों ने छीने 44 हजार रुपये - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 18, 2019

सहरसा:बाइक सवार उचक्कों ने छीने 44 हजार रुपये

कोशी लाइव:अक्की

बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े भीड़ भाड़ वाले थाना चौक पर महिला से रुपए से भरा बैग छीन लिया। बैग में 44 हजार रुपया, मोबाइल फोन, आधार कार्ड सहित अन्य कागजात थे। नवहट्टा निवासी पीड़ित महिला प्रियंका गुप्ता ने बताया कि वह अपने पति पवन गुप्ता और पिता के साथ जेवरात छुड़ाने के लिए डी बी रोड सिथत एसबीआई बाजार शाखा गयी थी। जहां बैंक कर्मी द्वारा मंगलवार को आने की बात कही गयी।
उन्होंने बताया कि उसके पिता बरूआरी निवासी शंकर गुप्ता अपने साथ एक लाख दस हजार रुपए लेकर आए थे। उनसे नवहट्टा में एलआईसी जमा व अन्य काम के लिए 40 हजार रुपया ले लिया। तीन हजार रुपया बैंक से निकाला और एक हजार रुपया उसके पास पूर्व से था। उसने कुल 44 हजार अपने बैग में रख लिया। बैंक से निकलने के बाद तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर थाना चौक पास अपने रिश्तेदार के दुकान के पास रूके।
बाइक से उतरने के दौरान ही पीछे से तेज रफ्तार से आयी अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने महिला के हाथ से बैग छीन कर भाग गया। महिला के पति ने काफी दूर तक भाग रहे बदमाशों का अपने बाइक से पीछा भी किया। लेकिन बदमाश उसकी नजर से बचकर भागने में सफल रहे। बदमाश हवाई अड्डे के रास्ते सपटियाही की ओर भाग गया। हालांकि रुपया छीनने के दौरान महिला व उसके पति ने शोर भी मचाया लेकिन सड़क पर चलने वाले राहगीर व दुकानदार जब तक कुछ समझ पाते बदमाश बाइक सहित फरार हो गया।
पीड़ित द्वारा सदर थाना में छिनतई घटना की जानकारी दी। महिला के पिता के अनुसार अपाचे बाइक पर सवार एक बदमाश को उन्होंने बैंक में घूमते हुए देखा था। उनके अनुसार उसका एक साथी बैंक के नीचे वाली गली में भी मौजूद था। सदर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि मिले आवेदन पर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।