Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णियां:ठाकुर उच्च विद्यालय खूंट के छात्र तथा छात्राओं का शानदार प्रदर्शन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, April 7, 2019

पूर्णियां:ठाकुर उच्च विद्यालय खूंट के छात्र तथा छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

कोशी लाइव:
पूर्णियां:
 कुमारी समृद्धि पांडे के माता पिता मिठाई खिलाते  हुए
 जानकीनगर मैट्रिक परीक्षा  मैं बनमनखी अनुमंडल के जानकी नगर ठाकुर उच्च विद्यालय खूंट के अधिकांश बच्चों ने 400 से अधिक अंक लाया। बनमनखी अनुमंडल एवं अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है नाम रोशन करने  वालों में   कुमारी समृद्धि पांडे 423,कुमारी समृद्धि पांडे ने बताया कि  मैं आगे  पढ़कर एक  डॉक्टर बननी चाहती  हूं  और देश की  सेवा करूंगी श्री पांडे ने बताई की मैं अपने माता -पिता एवं अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन पर चल कर  और मेहनत कर इतना अंक प्राप्त की हूं। डोली कुमारी 418, ओम प्रकाश कुमार 413, मंटू कुमार 404 ,करिश्मा कुमारी 403 अंक लाया इसके अलावे सैकड़ों छात्रों तथा छात्राओं का प्रदर्शन अच्छा रहा है। छात्र  नेता सौरभ  कुमार ने सभी छात्रों तथा छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है और श्री कुमार ने कहा कि मेहनत कभी विकार नहीं जाता है आज गर्व है कि ठाकुर उच्च विद्यालय खूंट के छात्रों तथा छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक   अंक  लाकर अपने जिला ,अनुमंडल  एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है।