Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल:छात्र आयुष ने किया जिला का नाम रौशन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, April 6, 2019

सुपौल:छात्र आयुष ने किया जिला का नाम रौशन

कोशी लाइव:
छातापुर। सुपौल।संतोष कुमार भगत

मुख्यालय बाजार स्थित न्यू सनराइज नामक कोचिंग संस्थान में शनिवार को शाम में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अपने संस्थान में अध्ययनरत छात्र के जिला टॉपर होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। जबकि अन्य सफल छात्र छात्राओं को भी सम्मान दिया गया। संस्था के डायरेक्टर ओम प्रकाश यादव ने अपने शेक्षणिक संस्थान के छात्र आयुष कुमार अंकु  के बेहतर परिणाम आने पर संस्था के शिक्षक झूम उठे। उन्होंने बताया की मेहनती छात्र की लगन रंग लायी और उन्हें संतोषजनक परिणाम मिला। इसको ब्लेकर सभी शिक्षक भी हर्षित है। उधर, छात्र
आयुष पिता पंकज सिंह  समेत अन्य परिजन भी उनके सफलता पर हर्षित है। छात्र आयुष अपने ननिहाल छातापुर प्रखंड के रामपुर में रहकर ही पढ़ाई करते थे। उनके नाना रामानंद सिंह रामपुर के सेवा निवृत पसंस  है। उनके बेहतर रिजल्ट देकर स्कूल समेत स्थानीय न्यू  सनराइज कोचिंग के  सभी शिक्षक और छात्र खुश है। सभी का एक स्वर में कहना है कि आयुष ने जिला का नाम को रौशन किया है। कोचिंग के शिक्षक ओम प्रकाश  यादव, सुधीर प्रसाद कर्ण शिक्षक, सूरज कुमार , कुमारी आनंद भारती आदि भी छात्र के सफलता पर खुशी व्यक्त की । इसके साथ उनके उज्जल भविष्य की
कामना किया। छात्र आयुष ने समारोह के दौरान आगे पढ़ाई कर डॉक्टर बनने की इच्छा जाहिर किया। जबकि इसी संस्था के छात्र नवनीत कुमार छातापुर स्कूल टॉपर है। जिनके सफलता पर भी सभी ने खुशी व्यक्त किया।कोचिंग के निर्देशक ओम प्रकाश समेत शिक्षिका आनंद भारती ने कहा कि उनका प्रयास है कि संस्था के माध्यम से होनहार छात्रों को सफलता के पथ पर चलने हेतु अग्रसर करें। बतादे की छात्र आयुष कबीर कृपानाथ हरिहरपुर के छात्र है। जबकि नवनीत हाई स्कूल छातापुर के छात्र है।